देहरादून : रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा और कैंट विधानसभा क्षेत्र से सविता कपूर ने किया नामंकन

January 24, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के के लिए प्रत्याशियों के नामांकन भरने का दौर शुरू हो गया है । इसी कड़ी में सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से मैदान में उतर रहे हैं। वही कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है। नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं। कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया था। वह लगातार आठ बार विधायक रहे थे।

देहरादून में सवा सौ से ज्यादा नामांकन पत्र बिके

वहीं पिछले दो दिन में देहरादून में सवा सौ से ज्यादा नामांकन पत्र बिक चुके हैं। शुक्रवार को पहले दिन 109 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। उस दौरान कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। ऐसे में आज सोमवार से नामांकन रफ्तार पकड़ सकता है।

संवाद365,डेस्क

 

71733

You may also like