देहारदून: वर्चुअल ‘श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा’ में सीएम रावत ने किया प्रतिभाग… 2013 की आपदा की दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धाजंलि

June 18, 2020 | samvaad365

देहारदून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच द्वारा वर्ष 2013 की आपदा में हुतात्माओं को नमन करने के लिए आयोजित वर्चुअल ‘श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा’ में प्रतिभाग किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, जो कि स्वयं इस आपदा के भुक्तभोगी रहे, इस मंच के संयोजक हैं। मंच द्वारा प्रतिवर्ष केदारनाथ आपदा में हुतात्माओं के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात वर्ष पूर्व केदारनाथ में आई भीषण आपदा में हजारों लोगों की अकाल मृत्यु हुई। आपदा में मारे गए सभी लोगों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए  बाबा केदार से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया गया। दिव्य और भव्य केदारपुरी का नया स्वरूप आज हम सभी के सामने है। चारधाम यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि… कहा चीन ने एक बार फिर किया छलावा

संवाद365

50931

You may also like