देहरादून- बीजेपी किसान मोर्चा का 2 दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन कार्यक्रम

September 30, 2022 | samvaad365

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड राज्य में दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम हुआ जिसमें 8 राज्य दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर लद्दाख में उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया प्रशिक्षण शिविर समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी उपस्थित रहे वह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार चाहर जी उपस्थित रहे.

राष्ट्रीय महामंत्री संघठन बी एल संतोष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो मंत्र है एक मंत्र अंत्योदय दूसरा मंत्र राष्ट्र सर्वोपरि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति के अंतिम व्यक्ति तक अपने संगठन को मजबूत करने का काम करेगा ऐसे ही देश के प्रति समर्पित भावना की ज्वाला इससे पूर्व प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमान महेंद्र भट्ट जी व प्रदेश व प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

समापन सत्र में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने मुख्य रूप से बीएल संतोष  का अन्य दोनो मुख्य अतिथि के साथ स्वागत करते हुए 8 राज्यों से आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत भाषण किया व धन्यवाद प्रेषित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार चाहर जी ने भी अपने अभिभाषण में कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

(संवाद 365, मनोज चंद)

ये भी पढ़ें :   पिथौरागढ़- पुलिस ने 15 तोला सोने के आभूषणों व रूपयों से भरा बैग तलाश कर मालिक को किया सुपुर्द

81737

You may also like