देहरादून: आज से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

June 29, 2020 | samvaad365

देहरादून: सोमवार से प्रदेश के मौसम में तब्दीली होने वाली है। आज से प्रदेश भर में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के मौसम को लेकर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून 23 जून से एक्टिव है। जिसके चलते कुमाऊं में तो मानसून खूब बरस रहा है, लेकिन गढ़वाल मंडल में इसकी रफ्तार धीमी है। उत्तराखंड में मानसून के प्रवेश करते ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे से गढ़वाल में कम बारिश हो रही है। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो गया है जिसके चलते सोमवार से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है। बारिश का यह सिलसिला पांच जुलाई तक बना रह सकता है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए देश पीएम मोदी के साथ – सीएम रावत

संवाद365/काजल

51245

You may also like