देहरादून: खुल गई निरंजनपुर सब्जी मंडी… सख्त नियमों के साथ फल-सब्जी बेचने के समय में बदलाव

June 15, 2020 | samvaad365

देहरादून: देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी को कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से सील कर दिया गया था। जिसके बाद सोमवार को मंडी को दोबारा खोला गया। प्रशासन ने समीक्षा के बाद नए नियमों के साथ मंडी को खोलने की इजाजत दी है। दरअसल, प्रशासन ने दो बार मंडी की समीक्षा की उसके बाद ही मंडी को खोला गया। इस बार सब्जी मंडी को सख्त नियमों के साथ खोला गया है। मंडी के गेट पर आ रहे लोगों को पहले सैनिटाइज किया जा रहा है उसके बाद उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने आदेश जारी कर फल और सब्जी का कारोबार करने का समय भी अलग से तय किया है। जिसके मुताबिक सुबह चार से आठ बजे तक मंडी में सब्जी का कारोबार किया जाएगा तो वहीं सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फल की बिक्री की जाएगी।

वहीं मंडी में आढ़तियों के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं जिसके मुताबिक मंडी अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंडी में दुकान खोलने से पहले आढ़ती को कोरोना जांच रिपोर्ट मंडी प्रशासन को देनी होगी। जो आढ़ती जांच रिपोर्ट नहीं देगा, उसे दुकान खोलने की इजाजत नहीं मिलेगी। वहीं प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि एक समय पर 50 लोडर और एक लोडर में एक वेंडर और एक ड्राइवर को ही मंडी में आने की अनुमति होगी और जो भी मंडी में प्रवेश करेगा उसके पास पास होना जरूरी है। वहीं एक समय पर 75 दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले वेंडर, फुटकर विक्रेताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। आपको बता दें कि चार जून से मंडी को सील किया गया था। कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से सीएम द्वारा आदेश जारी कर मंडी को बंद कर उसे सैनेटाइज किया जा रहा था।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें- बड़ी खबर: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड… घर में फांसी लगाकर दी जान

संवाद365/काजल

50823

You may also like