देहरादून : भूख हड़ताल पर बैठे डीऐवी पीजी कॉलेज के छात्र, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

August 25, 2022 | samvaad365

डीएवी कालेज छात्र संयुक्त संघर्ष समिति ने प्राचार्य का घेराव करते हुए उनसे आंदोलनरत छात्रों पर किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। हालांकि, प्राचार्य डा. आरके जैन ने मुकदमा वापस लेने से साफ इन्कार कर दिया। इस पर छात्रों ने गुरुवार से कालेज परिसर में अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।

डीएवी कालेज में छात्र संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े छात्रों ने बुधवार को कालेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया बंद करवाई और प्राचार्य डा. आरके जैन का घेराव किया। इसके बाद प्राचार्य ने छात्र नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया। प्राचार्य ने कहा कि आफलाइन फीस जमा करने की मांग का समाधान किया जा रहा है।

बैंक खाते में आनलाइन माध्यम से जमा करवाया जाएगा। इसके बाद छात्र नेताओं ने कहा कि चार दिन पहले जिन 12 छात्रों पर मुकदमे दर्ज करवाए गए थे, वह वापस लिए जाएं। इस पर प्राचार्य ने साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उन्हें छह घंटे बंधक बनाकर रखा है।

यह कृत्य माफ करने लायक नहीं है। इस पर छात्र भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद छात्र नेताओं ने बैठक कर निर्णय लिया कि कालेज गेट के सामने गुरुवार से पांच से छह छात्र नेता अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान हन्नी सिसोदिया, नीरज चौहान, अंजलि चमोली, सुमित कुमार, प्रकाश, राहुल, आकिब अहमद, रिषभ मल्होत्रा, यशवंत, राहुल, सुमित, मनमोहन सिंह अमित प्रधान, उत्कर्ष जैन, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : बिहार में देखा गया एक विचित्र जानवर, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग

80524

You may also like