दिल्ली- कुमांऊनी भाषा साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में कुमाऊनी भाषा पर गोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन

September 19, 2022 | samvaad365

दिल्ली- फरीदाबाद में कुमाऊनी भाषा साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में कुमाऊनी भाषा पर गोष्ठी और कवि सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हो कुमाऊनी गढ़वाली और जौनसारी भाषा – सुरेंद्र हालसी

यह कार्यक्रम एनआईटी फरीदाबाद स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में किया गया ।कार्यक्रम मैं सभी भाषाविदो ने कुमाऊनी भाषा के इतिहास, उसकी उत्पत्ति आगे उसकी दशा और दिशा पर प्रकाश डाला। उसके बाद कुमाऊनी कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हालसी ने समिति के उद्देश्य और क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वह लगातार पिछले कई वर्षों से कुमाऊनी गढ़वाली और जौनसारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी बताया की दिल्ली एनसीआर में उनकी समिति से जुड़े लोग वर्ष 2015 से लगातार मई और जून माह में एनसीआर में विभिन्न जगहों पर कुमाऊनी गढ़वाली और जौनसारी भाषा की कक्षाएं चलाते है। उन्होंने बताया कि इस समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि हमारी भाषाएं आने वाली पीढ़ी में आगे जाय, और आने वाली पीढ़ी इसे बोलने और समझने का प्रयास करे। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष मनोज उप्रेती ने सभी अतिथियों का कवियों का और आयोजन में सहयोग करें सभी का आभार व्यक्त किया.

(संवाद 365, डेस्क)

ये भी पढ़ें:  नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स लालकुआँ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया

81415

You may also like