देवप्रयाग: नशे के खिलाफ पुलिस का जन जागरुकता अभियान… पुलिस ने निकाली जागरुकता रैली

June 27, 2020 | samvaad365

देवप्रयाग: जनपद टिहरी गढ़वाल की देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर में मादक पदार्थों/ड्रग्स के सेवन व दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस के जवानों द्वारा नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों ने बढ़चड का हिस्सा लिया व लोगों को नशा ना करने के प्रति जागरूक किया। पुलिस के जवानों ने कहा कि नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए हर किसी को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। साथ ही पुलिस समय समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाती रहती है।

यह खबर भी पढ़ें-नरेंद्रनगर: जिलाधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण… डाॅक्टरों को दिए गए आवश्यक निर्देश

संवाद365/भगवान रावत               

51190

You may also like