धनोल्टी: हरेला पर्व के तहत अलमस और रौतु की बेली में वृक्षा रोपण

July 10, 2020 | samvaad365

धनोल्टी: युवा कल्याण विभाग टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान और वन विभाग के सहयोग से हरेला के तहत जौनपुर विकास खण्ड के अलमस रौतु की बेली व काण्डा जाख में वृक्षारोपण किया गया। महिला मंगल दल और युवक मंगल दलों ने मिलाकर यहां पर सामुहिक वृक्षारोपण किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को युवा कल्याण मन्त्री अरविन्द पाण्डे टिहरी के घनसाली, जाखणीधार में युवक व महिला मंगल दलों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

इसी के तहत पूरे जिले में भी वृक्षारोपण युवा कल्याण विभाग युवक व महिला मंगल दलों के द्वारा किया जा रहा है जो पूरे महीने भर चलना है। वृक्षा रोपण में अलमस में ग्राम प्रधान रीना देवी, सदस्य क्षेत्र पंचायत तेजपाल रावत, विनोद रावत सदस्य क्षेत्र पंचायत छनाण गांव, सुमन भारती सदस्य क्षेत्र पंचायत खेड़ा देवेन्द्र लेखवार, गीता नौटियाल अध्यक्ष महिला मंगल दल मेड, अमिता नौटियाल उपाध्यक्ष महिला मंगल दल, सुनीता सजवाण उपाध्यक्ष महिला मंगल दल थत्युड,सुनील सजवाण अध्यक्ष युवक मंगल दल खेड़ा, पवन कुमार, रौतु की बेली मे सदस्य क्षेत्र पंचायत नीतु देवी, ग्राम प्रधान भाग सिहं भण्डारी पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, दीपेन्द्र रावत युवक मंगल दल, अनिल पंवार शैलेन्द्र भण्डारी ममता रावत, कविता देवी काण्डाजाख मे जयपाल कैरवाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष माल देई, कविता देवी पूनम देवी ,वन विभाग से अमित कैन्तुरा, देवन्द्र सिंह रावत, विजेन्द्र सिंह कोकलियाल, नीलकंठ पोखरियाल, रामलाल लेखवार, जयवीर सिहं रांगड, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित थे

यह खबर भी पढ़ें-बादशाह के ‘गेंदा फूल’ गाने को मिला उत्तराखंड का पहाड़ी टच, नए गाने को आवाज़ देंगी प्रियंका मेहर

संवाद365/सुनील सजवाण

51744

You may also like