डीडीहाट- नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

January 7, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़- डीडीहाट निवासी एक नाबालिग लड़की द्वारा कोतवाली में तहरीर के आधार पर पुलिस ने  भूपाल सिंह नाम के आोरपी को छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया.

तहरीर के आधार पर कोतवाली  में धारा- 354  व 7/8 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हिमांशु पन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी  करते हुए अभियुक्त भूपाल सिंह खड़ायत पुत्र कल्याण सिंह, निवासी शिव मन्दिर को मात्र 24 घण्टे के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

(संवाद365,मनोज चंद)

यह भी पढ़ें-  नैनीताल- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में शव मिलने स मचा हड़कंप

71175

You may also like