पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हुए हमले से पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उबाल, भाजपा का फूंका पुतला

December 5, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर बाजपुर में हुए हमले के बाद पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उबाल है। बेरीनाग में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। और कहा की भाजपा सरकार कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है जिसके चलते आए दिन प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर हमले हो रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा की यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला भाजपा की बौखलाहट का जीता जागता उदाहरण है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। कांग्रेस पार्टी की इस बार सरकार बनना तय है।

संवाद365,डेस्क

 

69806

You may also like