जमीन पर उतरा जेट एयरवेज… किसी कर्मचारी ने बेचे गहने तो कोई कर रहा बकाया सैलरी का इंतजार

April 19, 2019 | samvaad365

जेट एयरवेज की सेवा आर्थिकी संकट के चलते बुधवार को बंद हो गई। जेट एयरवेज का संचालन अचानक बंद होने के कारण लगभग 20000 कर्मचारी बेहद परेशान हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जेट एयरवेज के कर्मचारियों को 3-4 महीने की सैलरी नहीं मिली है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए बच्चों की स्कूल फीस और लोन की किश्त भरना मुश्किल हो गया है। कुछ कर्मचारी अपने वाहन बेचकर और गहने गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर हो गए हैं।

बता दें कि मुश्किल में फंसे जेट एयरवेज के कर्मचारी गुरुवार को दिल्ली में जुटे और प्रधानमंत्री से मदद की शांतिपूर्ण गुहार लगाई। उन्होंने जेट के हालात के लिए सरकार और बैंकों को जिम्मेदार ठहराया। इस समय जेट एयरवेज के कर्मचारियों की हालत ऐसी है कि जो भी इनकी मौजूदा परिस्थिति के बारे में सुन रहा है उसकी आंखे भी नम हो जा रही है। एयरवेज की एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उसे दो महीने से सैलरी नहीं मिली है। सीनियर ने उससे कहा है कि बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताइए। वहीं एक अन्य कर्मचारियों ने बताया कि 20 हजार कर्मचारियों की नौकरी अब कर्जदाताओं के भरोसे है। हमारे पास एक भी दिन की सैलरी देने के पैसे नहीं है। वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन संगठन आईएटीए ने जेट की मेंबरशिप कैंसिल कर दी है। जिसके चलते यात्रियों को रिफंड में परेशानी आ सकती है। आपको बता दें कि जेट का संचालन बुधवार को बंद कर दिया गया था जिसके बाद अगले दिन यानि कि गुरुवार को हजारों यात्री परेशान रहे। लोगों को फ्लाइट नहीं मिली, जिन्हें मिली उन्हें दोगुने से ज्यादा दामों पर टिकट मिला। एक यात्री का लंदन का टिकट 18 हजार में बुक था। नया टिकट 42 हजार रुपए का मिला। सिविल एविएशन सेक्रेटरी प्रदीप सिंह खरोला ने एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और दूसरी एयरलाइंस के साथ बैठक कर किराया न बढ़ाने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई में 280 और दिल्ली में 160 स्लॉट खाली हुए हैं। ये स्लॉट दूसरी विमान कंपनियों को जल्द ही दिए जाएंगे। वहीं, एअर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने एसबीआई को पत्र लिखकर जेट के 5 विमानों के संचालन में रुचि दिखाई। इसी बीच, गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल से इन्कार कर दिया। बहरहाल, जेट एयरवेज के आर्थिकी संकट की वजह से कर्मचारियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है अब देखते हैं कि इन कर्मचारियों को आर्थिकी परेशानी से आखिर कबतक निजात मिल पाता है।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: मौसम में बदलाव के चलते, शादी में ऐसे बजा बैंड

यह खबर भी पढ़ें-राजू श्रीवास्तव बने यूपी में फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन, एहसान कुरैशी ने दी बधाई

संवाद 365/काजल

36924

You may also like