कोटद्वार में जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान, गोखले मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

December 19, 2020 | samvaad365

नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के नजूल भूमि पर न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। यह अतिक्रमण हटाने का अभियान अभी तक एनएच 534 से सटे नजूल भूमि पर चल रहा था। लेकिन जैसे ही आज प्रशासन अतिक्रमण हटाने गोखले मार्ग पंहुचा तो व्यापारियों के हाथ पांव फूल गए। व्यापारियों को अंदेशा तक नहीं था कि गोखले मार्ग से भी अतिक्रमण हटेगा। प्रशासन की इस कार्यवाही के कई व्यापारी विरोध करते भी नजर आए। इस दौरान नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है।

(संवाद 365/दलीप कश्यप )

यह भी पढ़ें-टिहरी जिले की नई एसएसपी तृप्ति भट्ट ने संभाला कार्यभार

 

56747

You may also like