उत्तराखंड की एनम शशिकला पाण्डेय और गंगा जोशी को राष्ट्रपति से मिला ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार’

November 7, 2022 | samvaad365

उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य कर्मी शशिकला पाण्डेय और गंगा जोशी को राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार-2021” से सम्मानित किए गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों एनम कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा की उत्तराखण्ड की श्रीमती शशिकला पाण्डेय जी एवं श्रीमती गंगा जोशी जी को मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु “राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार-2021” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बता दें की भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने आज राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार (National Florence Nightingale Awards) प्रदान किए। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई मेधावी सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में की गई थी।़

प्रदेश की 51 नर्सों को ये पुरस्कार दिए गए हैं. पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

(संवाद 365, संदीप रावत)

यह भी पढ़ें : वर्तमान परिवेश में पत्रकार समाज के लिए एक आइने का काम कर रहे हैं- सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी

82880

You may also like