आबकारी विभाग ने पकड़ी चंडीगढ़ ब्राण्ड की शराब

June 22, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: कई समय से थत्यूड़ क्षेत्र में चण्डीगढ़ ब्राण्ड की शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा था। जिससे आबकारी विभाग को हर महीने लाखों रुपए का चूना शराब तस्कर लगा रहे थे। इसी के चलते मुखबीर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर आरोपी दलबीर सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी भाल दशजुला जौनपुर के घर पर छापा मारकर 23 पेटियां चण्डीगढ़ ब्राण्ड की शराब पकड़ी। जिसका बाजारी मुल्य 1,75000 के लगभग बताया जा रहा है। पकड़ी गई शराब में 228 बोतलें व 192 पव्वे चण्डीगढ़ ब्राण्ड के हैं।

उत्तराखंड की छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी के लिए क्लिक करें संवाद365 के यूट्यूब चैनल पर 

आबकारी निरिक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया की अपराधी को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर मुख्य तस्कर पूलम सिंह निवासी पोखरी मोरियाणा बताया जा रहा है जो काफी लम्बे समय से क्षेत्र में चण्डीगढ़ ब्राण्ड की शराब की तस्करी कर रहा है। बहरहाल तस्करों की इस गिरफ्तारी के बाद आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

यह खबर भी पढ़ें-शाही शादी में शिरकत करने पहुंची बॉलीवुड की चिकनी चमेली

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: 5 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया योग

संवाद365/सुनील सजवाण 

38722

You may also like