हल्द्वानी : महिला होमगार्ड ने दिखाई बहादुरी, चोर को तीसरी मंजिल से धर दबोचा,दिया जाएगा सम्मान

September 13, 2021 | samvaad365

हल्द्वानी में बीते रविवार को एक महिला का पर्स छीनकर एक लफंडर भागने लगा। इस दौरान महिला होमगार्ड ने बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए अपना फर्ज निभाया और चोर का पीछा किया। महिला होमगार्ड को आता देख वो डर के मारे बिल्डिंग में घुस गया मगर होमगार्ड ने बहादुरी से उसको बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धर दबोचा। चोर को पकड़कर वो उसको थाने ले गई और महिला का पर्स उनको सौंप दिया गया। महिला होमगार्ड की थाने में खूब सराहना की जा रही है। आरोपी की पहचान उधमसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले सलमान के रूप में हुई है। बता दे की महिला होमगार्ड पुष्पा देवी कालाढूंगी चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रही थीं। थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र के द्वारा महिला होमगार्ड पुष्पा देवी को ड्यूटी के प्रति सचेत रहने हेतु नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसी के अलावा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी के द्वारा भी महिला होमगार्ड को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-17 सितंबर को चलाया जाएगा महा टीकाकरण अभियान,एक हजार केंद्रों पर दो लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

 

66211

You may also like