नैनीताल में मनाया गया रंगों का त्योहार होली

March 22, 2019 | samvaad365

नैनीताल में देश भर से आए पर्यटकों ने होली का जमकर लुत्फ उठाया और देश भर के साथ नैनीताल में रंगो का त्योहार बडे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।  नैनीताल में होली के रंग में स्थानीय लोगों के साथ – साथ देश भर से आये पर्यटकों ने भी जम र नैनीताल की शान्त प्राकृतिक वादियों और होली का लुत्फ उठाया, स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी सवेरे नयना देवी मंदिर जा कर होली की शुरुआत की। होलीयारों ने एक दूसरे को रंग लगा कर हेाली की बधाई दी।

इसके साथ ही नैनीताल में भी पुलिस विभाग ने जम कर होली का लुत्फ उठाया, और एक दूसरे को गले मिल कर होली की बधाई दी, जिसके बाद पुलिस के जवान जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के घर जा कर होली की बधाई दी।  जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन भी होली के रंग में दिखाई दिए और होल्यार के साथ झूमते गाते नजर आऐ और होली की बधाई देते हुए शान्ती के साथ होली मनाने की अपील की। वहीं स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी होली का लुत्फ उठाया। नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में होली खेलते नजर आए पर्यटकों का कहना है कि नैनीताल में होली खेलने का अपना ही आनंद है सरोवर नगरी की सबसे अनूठी बात यह है कि प्लेंस की अपेक्षा नैनीताल में होली बड़ी सादगी के साथ मनाई जाती है।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर में लोगों पर चढ़ा होली का रंग

यह खबर भी पढ़ें-मसूरी में रंग के त्योहार पर मचा कोहराम

नैनीताल/समीर साह

33632

You may also like