VIDEO: पुलवामा में आतंकी मुठभेड़, देवभूमि के लाल समेत चार जवान शहीद

February 18, 2019 | samvaad365

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश एक के बाद एक अपने कई जवान खो रहा है। एक बार फिर पुलवामा में हुई आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और बेटा शहीद हो गया है।

शहीद हुए जवान का नाम मेजर विभूति ढौंडियाल है। शहीद जम्मू-कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राईफल में तैनात थे। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार को आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए हैं। रविवार रात से जारी इस मुठभेड़ में मेजर समेत 4 जवान शहीद हो गए जबकि 1 जवान घायल है। पूरे इलाके को घेरकर सेना द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है।

शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल का आवास देहरादून के नेश्विवला रोड के 36 डंगवाल मार्ग में है। बता दें कि साल 2018 में शहीद मेजर ढौंडियाल का विवाह हुआ था,  और शहीद मेजर की तीन बहने थी। शहदी मेजर अपनी तीनों बहनों के इकलौते भाई थे। तीनों बहन उनके बड़ी हैं। घर में उनकी पत्नी, दादी और मां को मेजर डीएस ढौंडियाल की शहादत के बारे में नहीं बताया गया था। लेकिन बाद में सेना के अफसरों ने पत्नी को शहादत की खबर दे दी। खबर पता लगते ही आसपास के लोग उनके आवास पहुंचे और ढांढस बंधाया।

यह खबर भी पढ़ें-घर पहुंचा शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर, सलामी देने उमड़ा जनसैलाब

यह खबर भी पढ़ें-देवभूमि का एक और लाल देश के लिए शहीद

देहरादून/काजल

32620

You may also like