घनसाली: पं. महेशानन्द सेमवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

September 11, 2020 | samvaad365

घनसाली: सनातन धर्म व संस्कृति के मनीषी, साधना व संघर्ष के कर्मवीर पं. महेशानन्द सेमवाल  का निधन हो गया है। उनके निधन से घनसाली क्षेत्र में शोक की लहर है। पं. श्री महेशानन्द सेमवाल पट्टी ग्यारहगांव हिंदाव के ग्राम जमोलना के मूल निवासी थे। वह एसएसबी गुरिल्ला संगठन के महामंत्री, श्रीगुरु माणिकनाथ मन्दिर निर्माण समिति जाख के अध्यक्ष व हिन्दुत्व के प्रबल सर्मथक, महेश, गंगा, गायत्री त्रिशक्ति शाश्वत धाम घनसाली की पहचान के रूप में प्रसिद्ध थे। महेशानन्द जी की उम्र 92 वर्ष थी। उन्होंने अपने जीवम में हर किसी को जीवनभर धर्म व संस्कृति के मूल्यों के साथ अपने संसाधनों से स्वावलम्बी जीवन जीने की प्रेरणा दी है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी घनसाली क्षेत्र में बीते 20 सालों से एक्टिव थे। उनके निधन से हर कोई शोक में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ पत्रकार तेजराम सेमवाल के पिता पं. महेशानन्द सेमवाल के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक सगठनों, प्रधान संगठन, पत्रकार संगठनों, गुरिल्ला संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, भाजपा संगठन सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सभी लोगों का कहना है कि वह हम सभी के दिलों में अमर रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-थराली: करंट की चपेट में आया विद्युत विभाग का कर्मचारी, विद्युत लाइन ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

संवाद365

54183

You may also like