पर्यटकों के लिए खुशखबरी : राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली में होगी मुफ्त सैर

November 8, 2021 | samvaad365

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस है । इस दिन राज्य में कई छोटे बड़े आयोजन किए जाते हैं । इसी उपलक्ष्य में पर्यटकों के लिए खुशखबरी है । उत्तरकाशी में सिथ्त गरतांग गली में राज्य स्थापना दिवस पर पर्यटक मुफ्त में सैर कर सकते  हैं । जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं । वहीं जिलाधिकारी ने ये भी जानकारी दी है कि जनपद में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान सहित खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बता दे कि अगर आप अन्य दिनों में गरतांग गली की सैर करते हैं तो स्वदेशी पर्यटकों से 150 व विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये शुल्क वन विभाग की ओर से लिया जाता है, लेकिन राज्य स्थापना दिवस यह शुल्क माफ रहेगा।

संवाद365,डेस्क

68757

You may also like