खुशखबरी : अगर आप 2001 के आरक्षी हैं तो आप का ग्रेड पे 4600 जाएगा, सीएम धामी ने किया ऐलान

October 21, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून पुलिस स्मृति दिवस परेड 2021 के कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीएम ने कहा  कि पुलिस बल किसी भी राज्य की व्यवस्था का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने बीते साल अपने 3 वीर सपूतों को खोया है। इसके बाद सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2001 के आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे मिलेगा । कुल मिलाकर 2001 के पुलिस कांस्टेबलों को 4600 ग्रेड पे दिया जाएगा। काफी वक्त से पुलिसकर्मी इसकी मांग भी कर रहे थे और अभी मांग पूरी हो गई।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश में आपदा की स्थिति का जायजा लिया, दिया हर संभव सहायता का भरोसा

 

68136

You may also like