Haldwani : स्टार्टअप प्लांट शुरू करने वाले गगन को मिला भारत पिचेथोन स्टार्टअप अवार्ड, सीएम धामी ने दिया सम्मान

November 22, 2022 | samvaad365

इन्नोवेटिव आइडिया के साथ अपना स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट शुरू करने वाले हल्द्वानी निवासी गगन त्रिपाठी को भारत पिचेथोन स्टार्टअप अवार्ड मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हैंड स्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया।

शार्क टैंक इंडिया की तरह पिचेथोन  छोटे शहरों के स्टार्टअप को सपोर्ट करता है उत्तराखंड में भी 16 स्टार्टअप इन्वेस्टर ने अपने बिजनेस आइडिया पिच किए थे। अब तक 25 से ज्यादा शहरों में अपने कार्यक्रम आयोजित कर चुके पिचेथोन ने अल्मोड़ा में एडिशनल रूलर बिजनेस इनक्यूबेटर आयोजित किया जिसमें  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हल्द्वानी के मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी को उनके स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट के लिए भारत पिचेथोन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Bharat Pitchathon
Bharat Pitchathon

पंतनगर विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र गगन त्रिपाठी ने इनडोर और आउटडोर पौधों को पूरे देश में पहुंचाने के लिए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की। जिसमें वह भवाली, नैनीताल और हल्द्वानी में 400 से अधिक प्रजातियों के इनडोर और आउटडोर पौधे विकसित करते हैं। और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्लांट ऑर्बिट के जरिए देशभर के लोगों तक पहुंचाते हैं।

अवार्ड प्राप्त करने के बाद प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक गगन त्रिपाठी ने कहा कि प्लांट ऑर्बिट अगले कुछ वर्षों में व्यापक रूप से देश के हर राज्य में होगा। उन्होंने कहा कि प्लांट ऑर्बिट गूगल की 5 टॉप सर्चिंग कंपनियों में एक है। जोकि ऑनलाइन 400 प्रजातियों के इनडोर और आउटडोर फूल पौधे व वनस्पतियों सहित मेडिकल प्लांट लोगों की जरूरतों के अनुसार पहुंचाती है। आने वाले समय में इसे और भी व्यापक रूप दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : धामी कैबिनेट के अहम फैसले

83410

You may also like