नरेंद्रनगर में हरेला की धूम, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया वृक्षारोपण

July 17, 2020 | samvaad365

नरेंद्रनगर: पिछले सात-आठ वर्षों से उत्तराखंड को प्राकृतिक सौंदर्य से संरक्षित एवं संवर्धित करने वाले ‘हरेला’ लोक पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हरेला पर्व के अवसर पर नरेंद्र नगर के मोटा नाला के पास खाली जमीन पर प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने वृक्षारोपण किया। सुबोध उनियाल और पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार के नेतृत्व में पालिका, वन विभाग एवं पुलिस कर्मियों तथा नगर पालिका के सभासदों द्वारा गुलमोहर, जकराडा़, धोड़ी, बोटल ब्रुश व नीम आदि पौधों का रोपण किया गया। वहीं पौध रोपण किए गए सभी पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया है। मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी को हरेला पर्व की बधाई दी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि सात-आठ बरसों में हरेला शब्द उत्तराखंड की पहचान बन गया है उन्होंने कहा पेड़ है, तो जीवन है। बिना वृक्षों के मानव जीवन तो क्या किसी भी जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार,पालिका के अधिशासी अधिकारी डीपी भट्ट, एस एच ओ थाना नरेंद्र नगर, मनीष उपाध्याय, रेंजर विवेक जोशी, सफाई कर्मी व सभासद आदि मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें-धनोल्टी: पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

संवाद365/वाचस्पति रयाल

52009

You may also like