हरिद्वार कुंभ- शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित किया जायेगा अनूठा यज्ञ

April 11, 2021 | samvaad365

हरिद्वार कुंभ में एक अनूठा यज्ञ होने जा रहा है। यह यज्ञ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति में आयोजित किया जायेगा। बैरागी कैंप में इस यज्ञ के आयोजन के लिए तकरीबन 5 बीघा भूमि पर अस्थाई शहीदनगर बनाया जा रहा है.

इस यज्ञ का आयोजन बालक योगेश्वर महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। कारगिल युद्ध, आतंकवाद, मुंबई में 26/11 हमले समेत विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए लगभग 450 अफसरों व जवानों के परिजनों को यज्ञ में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। शहीदों के परिजन अति विष्णु यज्ञ में आहुति देकर देश की कुशलता, विकास और शांति की कामना करते हुए शहीदों के बलिदान को याद करेंगे। आहुति देने के लिए शत कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। यज्ञ 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा.

(संवाद 365/नरेश तोमर)

यह भी पढ़ें-   हरिद्वार कुंभ के लिए नीलधारा, चंडीद्वीप में बनाए गए मीडिया सेंटर के योग शिविर में तनाव प्रबन्धन पर जानकारी दी गई

60289

You may also like