हरिद्वार: आज है सावन का पहला सोमवार, जानिए भगवान भोलेनाथ को क्यों प्रिय है ये महीना…

July 6, 2020 | samvaad365

हरिद्वार: आज सावन का पहला सोमवार और श्रावण मास की शुरूआत भी इसी दिन से हो रही है। इस बार श्रावण मास में कुल पांच सोमवार है  सावन के महीने में अद्भुत संयोग बन रहा है क्योंकि सावन की शुरूआत का पहला दिन ही सोमवार है, वहीं सावन के अंतिम दिन यानी 3 अगस्त को भी सोमवार का ही दिन है। श्रावण मास को मनोकामनाएं पूरा करने का महीना भी कहा गया है  शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को ये महीना बहुत प्रिय है और जो भी भक्त सावन के महीने में पूरे विधि-विधान से शंकर भगवान की पूजा करते हैं, उन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है।

शास्त्रों के अनुसार पार्वती माता से महादेव ने कहा  था कि सावन के महीने में अपनी ससुराल हरिद्वार में ही रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद लेकर आता है देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे श्रावण मास में कठोरतप करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था। दांपत्य जीवन की खटास दूर करने के लिए पति-पत्नी को मिलकर पूरे श्रावण मास दूध, दही, घी, शहद और शक्कर  पंचामृत से भगवान शिव शंकर का अभिषेक करना चाहिए।

विश्व वैश्विक महामारी कोविड 19 से लड़ रहा है हरिद्वार में सावन के महीने में करोड़ो शिव भक्त गंगा जल लेकर अपने गंतत्व को जाते थे वही कोरोना के चलते प्रशासन ने इस वर्ष सावन में कावड़ मेला स्थगित कर दिया जिन मंदिरो को खोला गया है उन्हें सैनेटाइज किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है की महादेव जल्दी से विश्व को इस महामारी से मुक्त करवाए ये ही हमने भगवान शिव से माँगा है।

https://youtu.be/DcQx17bIUVY

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: स्थिति नियंत्रण होने पर भी हम पूरी तरह सतर्क: सीएम रावत

संवाद365/नरेश तोमर 

51520

You may also like