Haridwar : इनामी बदमाश को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों को महिलाओं ने घेरा, धक्का – मुक्की के बीच आरोपी फरार

November 28, 2022 | samvaad365

सिडकुल थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के 10 हजार के इनामी पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को परिवार की महिलाओं ने घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिसकर्मियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पुलिस आरोपियों को भगाने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

चार माह पहले एक महिला ने थाना क्षेत्र के ग्राम हजारा ग्रंट के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तीनों युवकों ने महिला को डेंसो चौक से बाग में मजदूरी करने के बहाने ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ पाए।

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार रात एक टीम ने गांव दबिश में देते हुए आरोपी वाजिद को पकड़ लिया लेकिन महिलाएं मौके पर एकत्र हो र्गइं और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इनामी आरोपियों और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : देहरादून : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में विदेशी नागरिक पे मिला सेटेलाइट फोन बरामद, मुकदमा दर्ज

83572

You may also like