हर्षिल: दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

November 14, 2020 | samvaad365

दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जवानों के बीच मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने हर्षिल पहुंचकर जवानों को मिठाई बांटी. इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा की देशवासी दिवाली सहित अन्य त्यौहार इसलिए मना पाते हैं क्योंकी हमारे जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर डटे हैं और हमें सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं.

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीबीपी कैम्प कोपांग में आईटीबीपी के जवानों और हर्षिल में 9वीं बटालियन बिहार रेजिमेंट के सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जवानों का हौंसला बढ़ाया और जवानों और उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर जवानों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और होंसला बढ़ता है.
वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त और दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता और साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। इसके लिए वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं.

इसके साथ ही बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने दीपावली के मौके पर पूजा अर्चना की.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-रूद्रप्रयाग: लुठियाग-चिरबटिया को मिला नार्थ जोन की बेस्ट विलेज पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार

55957

You may also like