Heavy Rainfall: अतिवृष्टि के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, पिथौरागढ़ में 21 सड़क मार्ग बंद

October 9, 2022 | samvaad365

जनपद भर में हो रही भारी वर्षा के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। आपदा विभाग पिथौरागढ़ के अनुसार जनपद भर में आज 21 सड़कें बंद है। आपदा विभाग पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार जनपद भर में आज 21 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनपद भर में हो रही लगातार भारी वर्षा के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड भूस्खलन होने के कारण आज जनपद भर में कुल 21 की सड़क मार्ग बंद पड़े हैं , जिनमें 6 बॉडर मार्ग, 1 NH मार्ग एक SH मार्ग व 13 ग्रामीण सहित कुल 21 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं। वही आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया है की जनपद भर में बंद पड़ी सभी सड़कों को समय-समय पर विभाग द्वारा खुलने का कार्य किया जा रहा है जिससे यातायात कर रहे लोगों को दिक्कत परेशानी का सामना न करना पड़े।

संवाद 365, मनोज चंद

ये भी पढ़ें : Uttarakhand: पिता बना हैवान, बेटी के साथ किया ये घिनौना काम, चाची की कर चुका है हत्या

 

81953

You may also like