जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वृहद् विकलांग शिविर में आये सैकड़ो दिव्यांग

February 4, 2019 | samvaad365

बागेश्वर नुमाईश मैदान में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वृहद्  विकलांग शिविर में जनपद के तीनो ब्लॉकों से आये हुए सैकड़ो दिव्यांगों ने शिविर का जमकर लाभ उठाया वहीँ शिविर में क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास ने शिरकत करी  दिव्यांगों का हाल चाल जाना।

वहीँ जनपद के दूरस्थ इलाके से पहुंचे दिव्यांग ग्रामीण ने बताया शिविर में मौजूद डॉक्टर निशुल्क ईलाज कर  रहे है,और काफी अच्छा लग रहा है।

वहीँ जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया  जनपद मुख्यालय में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है।  जिसमे जनपद के दिव्यांग लाभ ले रहे है।

डॉक्टर्स जाँच भी कर  रहे है।  इसके साथ ही कैंप में मौके  पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किये जा रहे है।  साथ ही डॉक्टरो  जाँच कर  दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगो की नाप जोख भी ली जा रही है।  इसी तरह का कैंप आगामी फ़रवरी माह में जनपद के अन्य राज्यों में आयोजित किये जायेंगे।

यह खबर भी पढ़े- …तो जल्द आएंगे पीएम मोदी उत्तराखंड,जानिए कब और क्या कुछ होगा ख़ास

यह खबर भी पढ़े- दुर्घटना: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक और फिर…

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

31787

You may also like