गूगल बंद कर रहा है ये सेवा, अभी कर लें डाटा डाउनलोड…

March 22, 2019 | samvaad365

गूगल अपनी एक सेवा को बंद करने जा रहा है। जी हां अगर आप भी गूगल प्लस की सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जल्द ही गूगल अपनी इस सेवा को बंद करने वाला है। इस बात की जानकारी गूगल मेल के जरिए यूजर्स को दे रहा है।

गूगल द्वारा भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि इस सेवा को 2 अप्रैल 2019 से बंद कर दिया जाएगा। गूगल ने लिखा, ‘ये मेल आपको याद दिलाने के लिए भेजा गया है कि गूगल प्लस सेवा 2 अप्रैल 2019 से बंद की जाएगी और यूजर्स के गूगल प्लस अकाउंट को और उनके कंटेंट को डिलीट करना शुरू कर दिया जाएगा।’

गूगल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गूगल प्लस पर मैजूद फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दी जाएंगी। गूगल ने इन कंटेंट को 31 मार्च 2019 से पहले डाउनलोड करने की बात कही है। इसलिए अगर आपने भी कोई फोटो या वीडियो आर्काइव किए हैं, तो उसे फौरन डाउनलोड कर लें इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि इसके अतिरिक्त गूगल के अन्य प्रोडक्ट (जैसे- जीमेल, गूगल फोटो, गूगल ड्राइव या यूट्यूब) बिना किसी दिक्कत के चलते रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली पहुंचे एशियन यूथ चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जितने वाले परमजीत बिष्ट

यह खबर भी पढ़ें- नैनीताल में मनाया गया रंगों का त्योहार होली

दिल्ली/काजल

33643

You may also like