देहरादून में दिल्ली से आई कुछ महिलाओं ने नशे में की स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट

July 19, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल्ली से आई कुछ महिलाएं होटल में रुकी। उन पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में धुत होकर स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। ये मामला डोईवाला के नुन्नावाला में अमरदीप होटल का है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिलाओं को कोतवाली ले आई। स्थानीय सभासद ईश्वर रौथान के साथ तमाम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि दिल्ली से आई महिलाओं ने नशे में धुत होकर स्थानीय महिलाओं के साथ मारपीट की। लोगों की मांग है कि मर्यादा तोड़ने वाली महिलाओं को सख्त से सख्त सजा मिले। खबर है उत्तराखंड पुलिस भी मिशन मर्यादा के तहत आरोपी महिलाओं पर कार्यवाही करेगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस प्रदेश में हर जगह ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। ऐसे पर्यटकों पर कार्यवाही की जा रही है जो पर्यटन स्थलों या फिर धार्मिक स्थलों में मर्यादा लांघ रहे हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-हरिद्वार में नशे के बढ़ रहे मामले,युवाओं ने लिया नशा मुक्त हरिद्वार बनाने का संकल्प

 

63918

You may also like