हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर के पास की पहाड़ी में आग लगने से हड़कंप

February 1, 2019 | samvaad365

हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां मनसा देवी मंदिर के पास पहाड़ी जंगलों में लगी आग से हड़कंप मच गया। गर्मी के मौसम में पहाड़ों पर और जंगलों में आग लगने की घटनाएं आम बात है… लेकिन कड़ाके की ठंड और छिटपुट बारिश के इस मौसम में आग लगने की घटना वन विभाग और राजा जी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की लापरवाही का सबूत है।

अचानक आग लगने से पार्क प्रशासन और वन विभाग के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए क्योंकि बेमौसम आग लगने की घटना को लेकर दोनों विभाग पहले से तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि वन विभाग और प्रशासन के कर्मचारियों ने इस जंगली क्षेत्र में गश्त करने में लापरवाही बरती है जिसके चलते यह आग लगी है। फिलहाल आग लगने के बाद वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है और आसपास के रहने वाले लोग भी खासे दहशत में हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

यह खबर भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ भक्तों के लिए खोले गए देवी मां राजराजेश्वरी चण्डिका मन्दिर के कपाट

यह खबर भी पढ़ें-दम तोड़ रही है बागेश्वर जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर की स्वास्थ्य सेवाएं

हरिद्वार/नरेश तोमर

31416

You may also like