केदारनाथ हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

September 30, 2020 | samvaad365

रूद्रप्रयाग में केदारनाथ सोवेनियर व हस्तकला ग्रोथ सेंटर का उद्घाटन कर दिया गया है। रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी और डीएम वंदन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान  विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए रोजगार की दिशा में ये एक नवीन पहल है। स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ग्रोथ सेंटर में स्थापित आधुनिक तकनीक के सफल प्रयोग से रोजगार सृजन में यह काफी कारगर होगा। केदारनाथ सोवेनियर ग्रोथ सेंटर के संचालन के लिये जागरूक स्वयं सहायता समूह, परकंडी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए आईटीआई के कार्यदेशक भास्करानंद पुरोहित को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया गया है जिनके द्वारा सीएनसी थ्री डी लेज़र कटिंग मशीन में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन बनाने सिखाये जाएंगे।

आपको बता दें कि स्थानीय संसाधनों के अनुरूप व यात्रा के दृष्टिगत ग्रोथ सेंटर बनाया गया है, जो अब पहाड़ के लिये ग्रामीण विकास का केंद्र बनेगा। ग्रोथ सेंटर का उद्देश्य है कि स्थानीय उत्पादों की बिक्री उनके घर के पास ही हो तथा इससे अच्छी कीमत भी मिल पाए।

इस समूह की महिलाओं के द्वारा ग्रोथ सेंटर में ही केदारनाथ सोवेनियर का उत्पाद तैयार कर बेचा जाएगा। केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेन्टर से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

निश्चित तौर पर ये ग्रोथ सेंटर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिससे हस्तकला को भी प्रोत्साहन मिलेगा और सामूहिक रूप से इसमें सहभागिता भी निभाई जाएगी।

(संवाद 365/कुलदीप राणा )

https://www.youtube.com/watch?v=miU5x6f0BTA

यह भी पढ़ें-उत्तराखण्ड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

54836

You may also like