गुरु पूर्णिमा की देश के राष्ट्रपति सहित, पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई, सभी गुरूजनों को किया नमन

July 24, 2021 | samvaad365

आज गुरु पूर्णिमा है गुरू पूर्णिमा  को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं, क्योंकि आषाढ़ पूर्णिमा को वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इन्होंने मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान कराया था तथा सभी पुराणों की रचना की। महर्षि वेद व्यास के इस योगदान को देखते हुये आषाढ़ पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा की संज्ञा दी गई। इस दिन अपने गुरु जनों की पूजा की जाती है तथा उन्हें ससम्मान दान देने की परंपरा भी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर गुरू पूर्णिमा की शुभकामना दी है।

राष्ट्रपति कोविंद ने आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुजनों को बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि बुद्ध ने जीवन के सभी पहलुओं में नैतिकता और संयम के साथ रहने का संदेश दिया है। उनके इस संदेश में सार्वभौमिक करुणा और अहिंसा झलकती है  इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पवित्र बोधि वृक्ष का पौधा लगाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी और मिनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।

वही गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरू पूर्णिमा पर सभी गुरूओं को नमन किया व गुरू की हमारे जीवन पर क्या अहमियत है इस पर जोर दिया ।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-कांग्रेस पार्टी की तैयारी को लेकर नाराज चल रहे हरीश धामी ने कही बड़ी बात

64098

You may also like