मुख्यमंत्री तीरथ रावत से मिले इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन,सीएम ने पवनदीप को बताया युवाओं का प्रेरणास्रोत

June 30, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में इंडियन आयडल फेम गायक पवनदीप राजन ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने  पवनदीप राजन को शुभकामनाये देते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पवनदीप ने अल्प समय में संगीत की दुनिया में प्रसिद्धि पाने के साथ ही प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। उनके गायन से हमारे परम्पंरागत लोक संगीत को भी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पवनदीप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंउत्तराखंड : बीते 24 घंटे में 194 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले,1 की मौत,237 लोग स्वस्थ हुए….

 

 

 

63219

You may also like