उत्तराखंड में भारत की प्रथम एवं सबसे लम्बी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का आयोजन

April 12, 2023 | samvaad365

देहरादून प्रेस क्लब में नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था द्वारा एक प्रेसवार्ता का अयोजन किया गया । प्रेसवार्ता के माध्यम से सुमन नैनवाल (मैथिली महिला सशक्तिकरण संस्थान स्थापक) द्वारा बताया गया कि नथुली महिला सशक्तिकरण द्वारा मिलेट क्रांति साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा हैं । जो की 14 से 17 अप्रैल तक चलेगी रैली का आयोजन देहरादून सीएम आवास से किया जाएगा , यह रैली कई जिलों से होकर अपने अंतिम पड़ाव चमोली जिले के सीमान्त ग्राम मुन्दोली में जाकर समाप्त होगी।

 

यह भारत की प्रथम एवं सबसे लम्बी मिलेट क्रांति साइकिल रैली रहेगी।
300 किलोमीटर लंबी इस साइकिल रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा ।
रैली का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे मोटे अनाजों को लेकर लोगों में जागरूकता लाना है।

 

रैली मुख्यत देहरादून से होते हुए ऋषिकेश पहुंचेगी जहा पर रैली का स्वागत ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाई द्वारा किया जायेगा। इसके बाद रैली के देवप्रयाग पहुंचने पर क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी रैली का स्वागत किया जाएगा। पहले दिन देर शाम रैली अपने प्रथम पड़ाव श्रीनगर पहुँचेगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रुद्रपयाग में रैली का स्वागत स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा किया जायेगा। जबकि दूसरे दिन रात्रि विश्राम के लिए रैली कर्णप्रयाग पहुंचेगी जहा पर सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा रैली का स्वागत किया जायेगा।

कर्णप्रयाग में ही सांस्कृतिक कार्यकर्म का आयोजन भी किया जायेगा। रैली के तीसरे दिन नगरपाकिला अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी द्वारा हरी झंडी दिखाकर अंतिम पड़ाव ग्राम मुन्दोली के लिए रवाना किया जायेगा।जहां पर ग्रामीणों द्वारा शानदार स्वागत करते हुए शाम को सांस्कर्तिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस दौरान पूरी रैली में मोटे अनाज से बने पकवान परोसे जायँगे

– चांदनी कुनियाल

 

87382

You may also like