देहरादून पधारे मिर्ज़ापुर के कालीन भैया, अभिनेता परितोष त्रिपाठी के शादी समारोह में होंगे शामिल

December 9, 2022 | samvaad365

मिर्ज़ापुर फेम एक्टर पंकज त्रिपाठी आज देहरादून पहुंचे हैं। पंकज त्रिपाठी देहरादून अपने एक मित्र के शादी समारोह में पहुँचे हैं। ये मित्र और कोई नहीं बल्कि ‘मामाजी’  के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी हैं। परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं। आज शुक्रवार को वह विवाह के बंधन में बंधेंगे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।

रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं।

परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। शादी समारोह आज (शुक्रवार को) आयोजित किया जाना है। आपको बताएं कि परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है।

परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा उन्होंने अन्य फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है।डांस रियलिटी शो में परितोष को उनकी एंकरिंग के लिए खूब पसंद किया गया। इसके साथ ही परितोष ने अन्य फिल्मों में भी काम किया है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : हरिद्वार : शादी में तमंचा लहराते दिखे युवक, देखें वीडियो

 

83866

You may also like