कोटद्वार: पॉश कॉलोनी का व्यापारी मिला कोरोना पॉजिटिव… स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

June 14, 2020 | samvaad365

कोटद्वार: कोटद्वार के प्रवासी लोगों में कोरोना वायरस मिलने के बाद कोटद्वार की पॉश कालोनी में निवास करने वाले  व्यापारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग समेत स्थानीय प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव व्यापारी युवक की माँ को भी बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।

कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन कोविड-19 की लोकल ट्रांसमिशन को रोकने के लिए जिला पंचायत मार्केट, मालिनी मार्केट,  सहित गोविंद नगर कॉलोनी को क्टेंनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। स्थानीय व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण से अन्य स्थानीय व्यक्तियों में भी इसका फैलाव न हो इसके लिए कोरोना पॉजिटिव व्यापारी के सम्पर्क में आये लोगों की खोजबीन कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबर: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड… घर में फांसी लगाकर दी जान

संवाद365/भगवान रावत

50816

You may also like