कोटद्वार: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मंथन के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं की बैठक

February 15, 2021 | samvaad365

विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए मंथन करना सुरु कर दिया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यक्रताओं को एकजुट और उनके विचारों पर अमल करना शुरु कर दिया है.

पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र के मोटाढाक में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे बतौर मुख्यातिथि कोटद्वार विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने शिरकत की इस दौरान जसवीर राणा सहित कांग्रेस सेवादल कार्यक्रताओं ने मुख्यातिथि का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी और कार्यक्रताओं के बीच पार्टी को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई.

इस दौरान विधानसभा नरेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल की तरफ से पार्टी को मजबूत करने के लिए जो सुझाव दिए गए है उनको प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख रखा जाएगा। जिसमे हर कार्यक्रता का सम्मान होगा और उनके सुझावों पर अमल किया करके धरातल पर उतारा जाएगा। साथ ही विधानसभा प्रभारी ने डबल इंजन की सरकार को विकास विरोधी बताया। कोटद्वार विधानसभा में। भाजपा कार्यकाल में कोई भी कार्य नही किया गया जिससे कोटद्वार विकास की रफ्तार पकड़ता बल्कि त्रिवेन्द्र सरकार की लचर कार्यप्रणाली के कारण प्रदेश गर्त में चला गया है। प्रदेश की जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है.

(संवाद 365/दलीप कश्यप)

यह भी पढ़ें-टिहरी झील महोत्सव-2021 कल से शुरु, तैयारियां हुईं पूरी, डीएम और विधायक ने लिया जायजा

58538

You may also like