जानें मकर संक्रांति का शुभ समय और कौन सी राशि पर पड़ेगा क्या असर

January 14, 2019 | samvaad365

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। इसी के साथ उसकी उत्तरायण होने की गति शुरू होती है, जो शुभ काल माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी दूर करने के लिए उनके घर गए थे। इस दिन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत भी हो जाती है।

इस पर्व पर खान-पान और दान का विशेष महत्व है। पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही है। इसलिए अगले दिन यह पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिल का उबटन लगाकर स्नान करें। चावल और काली दाल की खिचड़ी, घी, गुड़, तिल, गजक का सेवन करें और अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार दान करने से पुण्य मिलता है।

पंडित सुभाष जोशी के अनुसार मकर संक्राति पर सूर्य के 12 राशियों में प्रवेश करने से अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष: दसवें घर में सूर्य का संचार होने से नौकरी-पेशा में मान प्रतिष्ठा मिलेगी।

वृष: सूर्य के मकर राशि में संचार होने से भाग्य साथ देगा। परिश्रम से अधिक फल मिलेगा।

मिथुन: राशि के आठवें घर में सूर्य का संचार होगा। केतु के साथ होने से जोखिम से बचना होगा। आग, बिजली से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क: सूर्य के सातवें घर में गमन करने से पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा।

सिंह: छठे घर में सूर्य के प्रवेश से अदालती कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या: संतान सुख की चाह पूरी होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

तुला: चौथे घर में सूर्य के प्रवेश से भूमि, भवन मामलों में लाभ होगा। भौतिक सुखों में खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। छिपे हुए शत्रुओं से राहत मिलेगी।

धनु: चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लाभ मिलेगा।

मकर: सूर्य का संचार होने से क्रोध बढ़ेगा। हीन भावना महसूस करेंगे। आत्मबल बनाए रखें।

कुंभ: बारहवें घर में सूर्य का संचार खर्च में वृद्धि करेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन: ग्यारहवें घर में सूर्य का संचार होने से आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

यह ख़बर भी पढ़े- पुणे में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड की बेटी ने दिखाया कमाल,जीता स्वर्ण

यह ख़बर भी पढ़े- स्वर संगम में अपने सुरों का जादू बिखेरा दिव्यांग कलाकारों ने,हर किसी ने की वाहवाही

देह्रौन्द/संध्या सेमवाल

30033

You may also like