मुंबई में आयोजित की गई “आल इंडिया एंटी क्राईम” की सभा

February 8, 2019 | samvaad365

8 जनवरी 2019 को “आल इंडिया एंटी क्राईम” की एक सभा वर्धमान हॉल ,ठाणे ( मुंबई ) में संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन  नरेंद्र सिंह पटियाल जी की उपस्थिति में की गयी।सभा की अध्यक्षता रिटायर्ड डायरेक्टर आर एस रावत ने की। सभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चंन्द एवं नंन्दन सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ने उपस्थिति दर्ज़ की।

सभा में उक्त ब्यूरो के महाराष्ट्र में गठन पर विचार विमर्श किए गये तथा निम्न प्रकार से चयन किया गया। सर्व सम्मति से महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष के रूप में धरम सिंह बिष्ट को चयनित किया गया तथा पवन कुमार अग्रवाल को उक्त कमेटी के जोईंन्ट सेक्रेटरी एवं श्रीमती माया खाती जी को कोषाध्यक्ष का पद दिया गया। राजेश पाण्डेय, विंध्याचल पांन्डै जी ने भी सदस्यता ग्रहण की। सभा में चेयरमैन श्री पटीयाल जी ने क्राईम को रोकने के लिए एवं क्राईम को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी उपस्थित सज्जनो को अवगत कराया। सभा को श्री अजीत चंन्द जी ,श्री नंन्दन सिंह नेगी जी, श्री आर एस रावत जी वह  धरम सिंह बिष्ट जी ने सम्मबोधित किया। सभा में  राजेश पाण्डे ,  जयेश पाटिल,  विंध्याचल पांडे, विनायक कदम, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, शुभम अग्रवाल, श्रीमती माया खाती,श्रीमती दीपा रावत,श्रीमती खष्टी देवी, नारायण ओझा,विश्वनाथ पाटिल,सरिता अग्रवाल आदि ने सहभागिता की। सभा में प्रवासी उत्तराखंडी, हिमंचलियों को भी संबोधित करते हुए उन राज्यों के पलायन रोकने हेतु निवेदन किया गया।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार जिला प्रशासन को एक करोड़ बत्तीस लाख धनराशि के उपकरणों की सौगात

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़ में मौसम ने बदली करवट, रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड

मुंबई/प्रदीप रावत

32080

You may also like