मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए दिया यलो अलर्ट, अगले दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की जताई संभावना

January 22, 2022 | samvaad365

एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी की दौरा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कहा कि तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी का दौरा जारी रहेगा। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। आज और कल में उत्तराखंड बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। उधर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। मसूरी की बात करें तो यहां बारिश और बर्फबारी के कारण न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। देहरादून में अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज आए 4,759 कोरोना संक्रमित केस, 7 लोगों की हुई मौत

 

71721

You may also like