कैमटी चडोगी मोटर मार्ग को मिली हरी झण्डी, लोगों ने किया इनका शुक्रिया…

June 14, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग व विगत सरकारों की कई बार घोषणा करने के बाद भी यह मोटर मार्ग अधर में लटका पड़ा था। 1997 में कुछ दिन इस मोटर मार्ग में वाहन चले थे लेकिन 22 साल बाद इस सड़क पर वाहन चलने के सपने स्थानीय लोग देख रहे है। इस सड़क को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक धनोल्टी व वर्तमान अध्यक्ष गढ़वाल मण्डल विकास निगम  महाबीर सिंह रांगड व सरकार का धन्यवाद अदा किया।

इस सम्बन्ध में महाबीर रांगड ने मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर इस सड़क की वित्तीय व व्यय स्वीकृति करवाने सम्बन्धि चर्चा की थी व मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आश्वासन दिया था रांगड को मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का नजदीकी भी माना जाता है। इस सड़क के बनने से विच्छु, टकारना, घाटी, चडोगी, गैड, क्यारी, ख्यार्सी, गर खेत, आदि गांव की मसूरी जाने के लिए दूरी कम हुई है व स्थानीय सब्जियां, दुध, कम भाडे में मसूरी ले जाया जा सकेगा।

वहीं सड़क की वित्तीय स्वीकृति पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष नैनबाग विरेन्द्र रावत, पूर्व प्रधान गैड प्रताप सिहं पंवार, महामन्त्री पृथ्वी रावत, हीरामणी गौड, भरत पंवार, मुकेश सजवाण, विजय पाल सिंह रावत आदि ने सरकार व पूर्व विधायक व वर्तमान राज्यमन्त्री महावीर रांगड का धन्यवाद अदा किया।

यह खबर भी पढ़ें-दुःखदः AN-32 विमान में कोई भी जीवित नहीं बच पाया…

यह खबर भी पढ़ें-अमिताभ ने चुकाया 2100 किसानों का कर्ज… अब शहीदों के लिए करेंगे ये काम

संवाद365/सुनील सजवाण

38415

You may also like