पीएम के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में जुड़े 10 लाख से अधिक छात्र जुड़े, प्रदेश के 2 छात्रों से प्रधानमंत्री करेंगे संवाद

January 27, 2023 | samvaad365

प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में राज्य के 10 लाख से अधिक छात्र -छात्राएं लाइव माध्यम से जुड़े। इनमें 9 वीं से 12वीं तक के बच्चों को उनके विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं करवाई गयी।

साथ ही प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी से संवाद के लिए उत्तराखंड से 2 बच्चों का नामांकन करवाया गया। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और अध्यापकों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी इस कार्यक्रम में जुड़े।

इसके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, शिक्षा, कला एवं संस्कृति से जुड़े महानुभाव, नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इस कार्यक्रम में जुड़े। राज्य के लगभग 5500 शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Weather : पहाड़ों में बर्फ़बारी के कारण प्रदेश में बढ़ी ठण्ड, बारिश की भी जताई जा रही संभावना

 

85185

You may also like