पोखरी : माँ पिता का सर से उठा साया ,स्थानीय लोगों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार, संवाद 365 की टीम ने बच्चो को दिया राशन

June 1, 2021 | samvaad365

पोखरी के वर्ली गांव में माता पिता का साया उठने से दो बालको के सामने रोजमर्रा की समस्या उत्पन्न हो गईं । यह जानकारी ग्राम प्रधान गीता देवी ने देते हुये बताया कि उनकी ग्राम सभा में दो भाई 16 वर्षीय धीरज लाल और 14 वर्षीय नीरज लाल माता पिता का निधन होने से अनाथ छूट गये है। अब इनके सम्मुख अपने भरण पोषण की समस्या पैदा हो गयी है , फिलहाल गांव वाले इन्हें खाना पीना दे रहे हैं लेकिन इन्हे भविष्य की चिंता सताने लगी है , वही पोखरी: अनाथ को सहारा देने के लिए संवाद 365 की टीम ने ग्राम वल्ली मे पहुंच कर अनाथ हुए धीरज लाल व नीरज लाल को राशन देते हुए कहा कि इन दोनो के सिर से मां-बाप का साया उठने से उनकी हालत बेहद खराब है।तथा पारिवारिक स्थित बिल्कुल नाजुक है।उन्होने अनाथ हुए दोनो बच्चो की फीस की मदद का भरोसा दिलाया। संवाद 365 की टीम ने संस्थाओ,उत्तराखंड सरकार एवं जनप्रतिनिधियो से इस अनाथ परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है। जिससे इन अनाथ बच्चो का भविष्य उज्जवल हो सके।वही भरतसिंह चौधरी लाल बाजार पोखरी ने भी इन अनाथ बच्चो को राशन व कुछ आर्थिक मदद की है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेकेंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की तबीयत बिगड़ी ,एम्स में हुए भर्ती

62113

You may also like