बर्फ की सफेद चादर से ढके उत्तराखंड के पहाड़, देखें तस्वीरें

January 20, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ से लकदक है। सुबह-सुबह ये ये खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों ने भी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रुख किया। जगह-जगह से पर्यटकों के बर्फबारी का आनंद लेते तस्वीरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई थी और आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला।

Snowfall in Uttarakhand
Snowfall in Uttarakhand

उत्तराखंड की पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं। बर्फभारी देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया।

Heavy Snowfall in Uttarakhand
Heavy Snowfall in Uttarakhand

वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप सहित मिलम, पंचाचूली में एक इंच बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Wrestlers धरने पर बैठे, बीजेपी सांसद पर यौन शोषण के आरोप

85005

You may also like