नगर निगम देहरादून ने राहत कोष में दिए 51 लाख… तो प्रसून जोशी ने भी दिए 10 लाख

April 7, 2020 | samvaad365

कोविड-19 के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून ने 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। यह चेक मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौंपा। इस अवसर पर नगर आयुक्त देहरादून विनय शंकर पांडे भी उपस्थित थे। भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख रुपए दिए हैं।

(संवाद 365/ब्यूरो)

https://www.youtube.com/watch?v=fib97BFfD6E&t=1s

यह खबर भी पढ़ें-लोगों को जागरूक करने स्वयं उतरे यमराज…

48431

You may also like