पिछले 9 सालों से अधर में लटका है मसूरी का सिविल अस्पताल

January 4, 2019 | samvaad365

पहाङो की रानी मसूरी का सिविल अस्पताल का निर्माण पिछले 9 सालों से अधर में लटका है .इस बीच कई सरकारें आई और गयी सभी ने अस्पताल के निर्माण के दावे तो किए लेकिन अस्पताल निर्माण को लेकर कभी गंभीरता नही दिखाई .अस्पताल नही होने से मरीजों को मामुली उपचार के लिए भी राजधानी जाना पङ रहा है.

मसूरी का सिविल अस्पताल 2010 में तोङा गया था और2013 में अस्पताल को बनाकर तैयार होना था लेकिन अस्पताल का निर्माण 9 साल में भी पूरा नही हुआ..शहर का सिविल अस्पताल चिकित्सकों के आवास में और सेंट मैरी अस्पताल रेडकेरोस की बिल्डिंग में संचालित तो हो रहा लेकिन उसमें मरीजों के बैठने से लेकर भर्ती करने तक की जगह नही है ..जिससे मजबूरी में चिकित्सकों को मरीजों को देहरादून रैफर करना पङता है.

स्थानीय लोगों का कहना है की मसूरी शहर में स्थानीय लोगों के साथ साथ मसूरी घुमने आये हुए पर्यटकों और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को स्वस्थ्य सेवाओं के आभाव में यहाँ रहना पड़ता है.. स्थानीय लोगों ने कहा की  इतने सालों में कई सरकारें आई और गई सभी ने अस्पताल निर्माण को शीघ्र पूरा करने के काफी दावे किये लेकिन आज तक कोई भी सरकार अस्पताल निर्माणकार्य को पूरा करने में सफल नही हो पायी..

वहीं सेंट मैरी अस्पताल के चिकित्सक अलोक जैन ने कहा की यदि सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो स्थानीय निवासियों, पर्यटकों सहित आस-पास के सभी ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा.

यह ख़बर भी पढ़े- विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

यह ख़बर भी पढ़े- बर्फीले हिल स्टेशन पर्यटकों को खींच रहे अपनी ओर तो वहीं माईनेस डिग्री में चल रहा कार्य

मसूरी/राजवीर रौछेला

 

29320

You may also like