नैनीताल- 14 नवम्बर से 19 नवम्बर के बीच प्रत्येक ब्लॉक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर होंगे कार्यक्रम

November 11, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के नैनीताल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुपरेखा तय की.

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए नैनीताल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर तय किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवम्बर के बीच प्रत्येक ब्लॉक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए नैनीताल क्षेत्र की जिम्मदारी प्रेमानंद महाजन (पूर्व विधायक गदरपुर) एवं हल्द्वानी की जिम्मेदारी अनुपम शर्मा को दी गयी है। बैठक में विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश के अलावा ब्लाक, नगर अध्यक्ष पूर्व विधायक, पूर्व सांसद/नगरपालिका/ पंचायत अध्यक्ष/पूर्व अध्यक्ष/पीसीसी सदस्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं हिमांचल प्रदेश में चुनावों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि अब सत्ता परिवर्तन का समय है कांग्रेस के खाते में 40 सीटें आना सुनिश्चित है.

(संवाद 365, जफर अंसारी)

यह भी पढ़ें :  ट्रक और स्कूटी का टक्कर में युवक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

83011

You may also like