नैनीताल: हंस फाउंडेशन ने पुलिस को दी 9 स्कूटी, महिला चीता दल द्वारा किया जाएगा संचालन

October 19, 2020 | samvaad365

नैनीताल में हंस फाउंडेशन की ओर से 9 एक्टिवा पुलिस को दी गई। एसएसपी सुनील कुमार मीणा द्वारा कोतवाली हल्द्वानी प्रांगण में महिला चीता दल शक्ति मोबाइल का शुभारम्भ नवरात्र प्रारम्भ के अवसर पर किया गया। स्थानीय नन्ही बच्ची से हरी झण्डी दिखाकर इसका शुभारंीा किया गया। हंस फाउंडेशन के द्वारा दी गई इन 09 एक्टिवा स्कूटी का संचालन महिला उनि एवं महिला आरक्षी द्वारा किया जाएगा। जिससे जनपद स्तर पर प्राप्त महिला सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। टोल फ्री नंबर महिला हेल्पलाइन नंबर के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

(संवाद 365/जगमोहन आजाद )

यह भी पढ़ें-ज्वालापुर में कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष का स्वागत

 

 

55311

You may also like